बलिया। राष्ट्रीय एकता मंच के तत्वावधान में आगामी 12 नवंबर को दोपहर 02 बजे से वृन्दावन वाटिका, तिखमपुर में राधेश्याम पाण्डेय ‘रेवती’ द्वारा रचित उपन्यास ‘पथ के पत्थर’ का पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जननायक चन्द्राशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के कुलपति प्रो नरेन्द्र कुमार शुक्ला होंगे। इसके साथ ही, समारोह में मुख्य कोषाधिकारी आनन्द दुबे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह तथा सेवानिवृत्त संयुक्त शिक्षा निदेशक ओम प्रकाश दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजक राष्ट्रीय एकता मंच, बलिया द्वारा इस साहित्यिक कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया गया है।
राजीव शंकर चतुर्वेदी


