रसड़ा (बलिया)। छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध रसड़ा का ऐतिहासिक रामलीला कार्यक्रम सकुशल संपन्न होने पर शनिवार को श्रीनाथ मठ परिसर में रामलीला कमेटी के मुख्य संरक्षक श्रीनाथ मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि महाराज ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों व सोशल मीडिया समेत पत्रकारों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया और सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। महामंडलेश्वर ने सभी पत्रकारों का आभार जताते हुए कहा कि रामलीला कार्यक्रम की शानदार कवरेज लोगों में मिसाल बन गई है। रसड़ा की रामलीला पूरे प्रदेश में लोकप्रिय हो गई।इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संतोष जायसवाल, महामंत्री निर्मल पांडे, पूर्व चेयरमैन वशिष्ट नारायन सोनी, डॉ. रामबाबू, अशोक कुमार गुप्ता, हर्षनारायन सिंह, शमशेर बहादुर सिंह, दिनेश सिंह गोधन, अंजनी तिवारी आदि थे।
रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को महामंडलेश्वर ने किया सम्मानित


