अज्ञात कारणों से 20 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Spread the love

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बांसडीह (बलिया)। क्षेत्र के अछुही गांव में शुक्रवार देर शाम एक 20 वर्षीय युवक ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिजन युवक को तत्काल सीएचसी बांसडीह लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार अछुही गांव निवासी मनीष राजभर ने शुक्रवार देर शाम अपने घर के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया। कुछ देर बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो मनीष फंदे पर लटका मिला। उसे नीचे उतारकर तत्काल सीएचसी बांसडीह ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने घटना के पीछे किसी कारण की जानकारी नहीं दी। उनका कहना है कि मनीष सामान्य था और उसे किसी तरह की परेशानी नहीं थी।

बताया गया कि मनीष दो भाई-बहनों में था। उसके पिता मजदूरी करते हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत फंदा लगाने से हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *