नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत जेएनसीयू द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन*

Spread the love

बलिया। नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों ने बसंतपुर मोड़ पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रभावशाली संवाद, अभिनय एवं जागरूकता नारों के जरिए नशे से होने वाले सामाजिक, पारिवारिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों को प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने विशेष रूप से युवाओं को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। बसंतपुर मोड़ से गुजरने वाले राहगीरों एवं स्थानीय लोगों ने रूककर यह नाटक देखा और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का संयोजन डॉ. प्रेम भूषण यादव ने किया। भूगोल विभाग प्रभारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी एवं प्राध्यापिका पूजा सिंह ने विद्यार्थियों के नेतृत्व में यह आयोजन सम्पन्न हुआ। नुक्कड़ नाटक में एम.ए. भूगोल के विद्यार्थियों सौरभ मिश्र, प्रांजलि राय, ऋषभ सिंह, बबली यादव, अंजली चौहान, आकाश कुमार, अदिति सिंह, धीरज खरवार, धनु भारती एवं निशा यादव ने उत्साहपूर्वक एवं प्रभावशाली प्रस्तुति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *