सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सरकार की योजनाओं की दी गयी जानकारी

Spread the love

बलिया । माननीय कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी की प्रेरणा एवं कुलपति श्री नरेंद्र कुमार शुक्ल के कुशल निर्देशन में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत परिसर में एक ही स्थान पर केंद्र एवं राज्य सरकार की समस्त योजनाओं की जानकारी ऑन द स्पॉट प्रदान की गई।

 

कार्यक्रम में कृषि एवं किसान, महिला एवं बालिका, स्वास्थ्य, शिक्षा, युवा एवं रोजगार, आवास एवं सामाजिक सुरक्षा, उद्योग एवं स्वरोजगार, रोजगार एवं कौशल, शिक्षा एवं डिजिटल सशक्तीकरण आदि विषयों पर चल रहे केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। कौन सी योजना समाज के किस वर्ग के लिए कियान्वित की जा रही है, उस योजना का लाभ कैसे लिया जाय, योजना की पात्रता क्या होगी इत्यादि की संपूर्ण सूचना विद्यार्थियों को एवं गोद लिए हुए गाँव की महिलाओं को दी । विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. संध्या, सहायक आचार्य, गृह विज्ञान विभाग एवं डॉ. स्मिता, सहायक आचार्य, समाजशास्त्र विभाग ने इन योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम के अंतर्गत योजनाओं का एक बड़ा डिस्प्ले माधव अकादमिक भवन में किया गया है। जिससे समस्त विद्यार्थियों एवं आगंतुकों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके।

कार्यक्रम में इस अभियान के नोडल ऑफिसर डॉ. रंजना मल्ल एवं डॉ. संदीप यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. स्मिता, डॉ. रजनी चौबे एवं प्रीति ओझा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *