खेलों से युवाओं में बढ़ता है अनुशासन और आत्मविश्वास : केतकी सिंह

Spread the love

बासडीह(बलिया) । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के बड़सरी गांव में सोमवार की देर शाम कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक केतकी सिंह ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय कर उत्साहवर्धन किया । मुख्य अतिथि ने विजेता टीम केवटलिया एवं उपविजेता टीम केवरा को कप व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

कबड्डी मैच में केवटलिया की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 18 अंक प्राप्त किया वही केवरा की टीम ने 15 अंक पाया। केतकी सिंह ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, ऊर्जा, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करता है। युवाओं को खेलों से जोड़ना स्वस्थ एवं सशक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विधायक ने कहा कि युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है। खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित एवं आत्मनिर्भर बनाने का यह प्रयास सराहनीय है। प्रतियोगिता के आयोजक अभिजीत तिवारी बब्लू ने केतकी सिंह व अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस दौरान श्रीनिवास मिश्र,अभिजीत तिवारी बब्लू,राकेश वर्मा,अवनीश मिश्रा ‘सिंटू’,दिनेश तिवारी,बृजेश सिंह,अजय सिंह,रंजन सिंह,शारदानंद साहनी,लड्डू पाठक,कौशल सिंह,मुकेश पांडे,प्रतुल ओझा,दिग्विजय सिंह,बबलू सिंह,बंटी वर्मा,जय यादव आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *