प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर दीपों से जगमगाया जेएनसीयू

Spread the love

बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दिया’ एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 5100 दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री देवेन्द्र यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, बलिया एवं कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के नाथ द्वार, मंदिर परिसर एवं प्रशासनिक भवन को 5100 दीपों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।

नाथ द्वार से लेकर मंदिर परिसर एवं प्रशासनिक भवन तक दीपों की रोशनी ने विश्वविद्यालय परिसर को भव्य स्वरूप प्रदान किया। नोडल अधिकारी डॉ.रंजना मल्ल एवं उप नोडल अधिकारी डॉ.संदीप यादव के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कुलसचिव श्री एस.एल. पाल, कुलानुशासक डॉ.प्रियंका सिंह, डॉ पुष्पा मिश्रा, डॉ. विनीत सिंह, डॉ. सरिता पाण्डेय, डॉ. स्मिता,डॉ. छविलाल, डॉ. लालविजय, डॉ. प्रवीण नाथ, डॉ. दिलीप, डॉ.शैलेन्द्र डॉ. तृप्ति आदि प्राध्यापकगण, विद्यार्थीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *