राहत सामग्री के लिए सुबह से उमड़ी भीड़, वितरण के क्रम को लेकर ग्रामीणों में झड़प

Spread the love

लालगंज(बलिया)। बीएसटी बंधे से दक्षिण स्थित बाढ़ प्रभावित सबसे बड़ी ग्राम सभा शिवपुर कपूर दियर की बुधवार को बाढ़ राहत सामग्री वितरण वितरण होने कि सुचना पर रामनाथ पाठक इंटर कालेज मुरारपट्टी पर बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह आठ बजे से ही महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग राहत सामग्री लेने के लिए पहुंचने लगे। देखते ही देखते स्कूल के गेट, सड़क, बगीचा मे बाढ़ पीड़ितों का जामावड़ा हों गया।

राहत सामग्री वितरण किस वार्ड से शुरू किया जाए, इसे लेकर ग्रामीणों के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और कुछ देर तक झड़प की स्थिति बनी रही। एक पक्ष एक नम्बर वार्ड से वितरण शुरू कराने की मांग कर रहा था, जबकि प्रधान प्रतिनिधि ब्रजेश बिन का कहना था कि पिछले वर्ष एक नम्बर वार्ड से वितरण किया गया था, इसलिए इस बार 15 नम्बर वार्ड से वितरण शुरू किया जाएगा।

बाढ़ राहत सामाग्री बितरण करने पहुंचे पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह और नायब तहसीलदार आशीष सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। पूर्व विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए कहा, “राहत सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसी को जल्दबाजी या विवाद करने की जरूरत नहीं है। सभी ” बाढ़ प्रभावित पात्र परिवारों को राशन मिलेगा और कोई भी परिवार राशन पाने से वंचित नहीं रहेगा।”प्रदेश सरकार प्रत्येक पात्र लाभार्थियों को बाढ़ राहत किट बितरण होगा l शासन द्वारा बाढ़ पीड़ित गाँव मे मांग के अनुरूप सभी बाढ़ पीड़ितों के लिये बाढ़ राहत सामाग्री उपलब्ध करा रही है l

पूर्व विधायक के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और राहत सामग्री का वितरण शुरू कराया गया। बाढ़ राहत सामाग्री बितरण मे नायब तहसीलदार आशिस सिंह,राजस्व निरीक्षक, लेखपाल मुकेश कुमार, रंजीत कुमार सिंह, कृपा शंकर, दिनेश यादव, अभिषेक पाण्डेय, तथा नोडल खण्ड विकास अधिकारी मुरलीछपरा के प्रतिनिधि एडीओ पंचायत अवधेश पाण्डेय के साथ पंचायत मे कार्यरत सभी सफाई कर्मी उपस्थित रहे l शांति ब्यवस्था मे लालगंज चौकी के दर्जनों पुलिस कर्मी उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *