ट्रैफिक नियंत्रण का प्रशिक्षण लेकर कैडेट्स ने सीखे सड़क सुरक्षा के गुर

Spread the love

बलिया।बाबा रामदल सूरज देव स्मारक पी.जी. कॉलेज, पकवाइनार में चल रहे 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी -291 के छठवें दिन रविवार को कैंप कमांडेंट कर्नल रविंद्र किंग्रा के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में एनसीसी कैडेट् ट्रैफिक नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।ट्रैफिक नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा पर व्याख्यान देते हुए रसड़ा थाना ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर रुद्र प्रताप मल्ल ने कैडेट्स को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी।उन्होंने ट्रैफिक सिग्नल, रोड साइन एवं हाथों के इशारों के माध्यम से यातायात नियंत्रण की विधि समझाते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग पर जोर दिया। साथ ही नशे में वाहन न चलाने, तेज गति से वाहन चलाने से बचने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में यातायात प्रबंधन के बारे में व्यवहारिक जानकारी दी।प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने स्वयं ट्रैफिक पुलिस की भूमिका निभाकर यातायात नियंत्रण का व्यावहारिक अभ्यास किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य कैडेट्स में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के साथ अनुशासन, जिम्मेदारी और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना रहा।इसके अतिरिक्त आपदा प्रबंधन एवं फर्स्ट एड का प्रशिक्षण भी कराया गया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर दिनेश कुमार, सूबेदार रामनिशान, सूबेदार विजय कुमार, कैप्टन रविशंकर, लेफ्टिनेंट कमलाकांत, लेफ्टिनेंट पंकज कुमार सिंह, लेफ्टिनेंट ज्ञान प्रकाश भारती, लेफ्टिनेंट धर्मेंद्र कुमार, सेकेंड अफसर आशीष कुमार यादव, जनमेजय सिंह, हेमंत कुमार, राजेश कुमार श्रीवास्तव, आर्यन सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *