लालगंज(बलिया)। क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दोकटी थाना परिसर में आकर्षक झांकी सजाई गई। थाना अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने आचार्य विद्वान पंडितों के द्वारा विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराया।
थाना परिसर में स्थित बजरंगबली मंदिर सहित पूरे थाना परिसर को रंग-बिरंगी इलेक्ट्रिक झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वहीं, मुरारपट्टी मठिया में भजन-कीर्तन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आधा दर्जन बालक-बालिकाओं ने राधा-कृष्ण का पीला वस्त्र धारण कर मनमोहक छवि बिखेरी।


