दयाछपरा(बलिया)।क्षेत्र के मठ व मंदिरों पर शुक्रवार की रात श्री कृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।स्थानीय ग्राम पंचायत के हनुमान मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्म मनाने के साथ ही डोल भी रखा गया। जहां धमारी और ध्रुपद ताल पर समैया बानी का गायन ग्रामीणों द्वारा हुआ।गांव के 80 वर्षीय बुजुर्ग बजरंग पांडेय ने “शंख चक्र गदा हाथ,चतुर्भुज रूप धरे,हे हरिये कौस्तुभ मणि गले हार,पीताम्बर कटि शोभे हे।”आदि सोहर समैया बानी में गया गया। बुजुर्गों के साथ युवाओ ने भी ताल, सुर मिलाकर आधी रात तक गायन करते रहे।इसके बाद भगवान कृष्ण का जन्म कराया गया।ढोल ,झांझ,घंटा,शंख बजने से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी देखकर उपस्थित जन समूह भाव विभोर हो गया।इस मौके पर दुर्गा शंकर पांडेय,कन्हैया जी,अतुल पांडेय,भगवान जी पांडेय,अनिल पांडेय,मुन्ना पांडेय,मेघु यादव,बुआ ठाकुर,सुरेंद्र पांडेय,रितेश पांडेय,चंदन, छोटू,दीपक आदि उपस्थित रहे।
डोल में पड़े मुरलीधर,गूंज रहे सोहर


