प्रेमिका से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

Spread the love

प्रेमिका के भाई के समझाने पर घंटों बाद नीचे उतरा, पुलिस ले गई थाने

नवानगर(बलिया) । सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक प्रेमिका से शादी करने की जिद में सोमवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही किशोर चेतन गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए घंटों मान-मनौव्वल किया।

मिली जानकारी के अनुसार, चतुरसंठी किशोर निवासी सत्य प्रकाश पुत्र स्वर्गीय जीवित राम सोमवार सुबह करीब नौ बजे किशोर चेतन गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने और उससे शादी करने की मांग कर रहा था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से नीचे उतरने की अपील की। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन युवक ने मोबाइल नीचे फेंक दिया। इससे पुलिस और ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई।

काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने युवक की प्रेमिका के भाई को मौके पर बुलाया। भाई ने युवक से बातचीत कर उसकी बात मानने का भरोसा दिलाया। इसके बाद युवक टावर से सुरक्षित नीचे उतर आया।

नीचे उतरते ही पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई। युवक के टावर पर चढ़ने से काफी देर तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *