बैरिया में जनगणना के तीसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू, 240 प्रगणक व सुपरवाइजर ले रहे प्रशिक्षण

Spread the love

छह कमरों में 12 प्रशिक्षक दे रहे प्रशिक्षण, छह नवंबर को होगा समापन

लालगंज(बलिया) । जनगणना कार्य को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, बैरिया में जनगणना के तीसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण में 240 प्रगणक एवं सुपरवाइजर प्रतिभाग कर रहे हैं। विद्यालय के छह कमरों में 12 प्रशिक्षकों द्वारा जनगणना से संबंधित प्रक्रियाओं एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जा रही है।

प्रशिक्षण देने वालों में राजेश ओझा, पंकज सिंह, सुशील वर्मा, विजय राय एवं शशिकांत सहित कुल 12 प्रशिक्षक शामिल हैं। प्रशिक्षकों द्वारा प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को सूचनाओं के संकलन, निर्धारित प्रपत्र भरने तथा गणना कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया जा रहा है।

प्रशिक्षण का तीसरा चरण छह नवंबर को संपन्न होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर गणना कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *