बलिया। शहर के विशुनीपुर स्थित दवा मार्केट में औषधि निरीक्षक श्रीमती सीमा वर्मा ने थोक दवा प्रतिष्ठानों का सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिष्ठानों से संबंधित आवश्यक अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
औषधि निरीक्षक के सत्यापन कार्य के दौरान दवा कारोबारियों में भी सक्रियता देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान दवा प्रतिष्ठानों के संचालन से संबंधित आवश्यक बिंदुओं की जानकारी ली गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, महासचिव बब्बन यादव, नगर महासचिव वरुण तिवारी,कामरेड देवेंद्र राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


