जेएनसीयू में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी रैली का आयोजन

Spread the love

बलिया । जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में राजभवन के निर्देशानुसार, माननीय कुलपति प्रोफेसर नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण व मार्गदर्शन में भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर, विश्वविद्यालय परिसर स्थित, माधव अकादमी भवन से प्रारम्भ होकर बसंतपुर गांव तक रन फॉर यूनिटी रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली में विश्वविद्यालय परिसर के समस्त विभागों के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों के द्वारा लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहे, भारत माता की जय तथा जननायक चन्द्रशेखर जी अमर रहे, के नारों से सम्पूर्ण परिसर का वातावरण गूंज उठा। रैली का संयोजन राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ मनोज कुमार, डॉ छबिलाल, डॉ रजनी चौबे व डॉ अनुराधा राय ने किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ पुष्पा मिश्रा, निदेशक शैक्षणिक, डॉ विनीत सिंह, अधिष्ठाता, छात्र कल्याण संकाय, डॉ प्रवीण नाथ यादव, डॉ दिलीप कुमार मद्धेशिया, डॉ लाल विजय सिंह, डॉ अमर सिंह, डॉ उपेन्द्र कुमार, डॉ निधि सिंह, सुश्री साक्षी वर्मा व अन्य प्राध्यापकगण के साथ-साथ समस्त विभागों के छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *