राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी,अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

बलिया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता,पूर्व मंत्री और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का रविवार को उनके पैतृक गांव सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके एकमात्र पुत्र रंजीत चौधरी ने मुखाग्नि दी तथा पूर्व मंत्री पंचतत्व में विलीन हो गये। पुलिस के जवानों ने गाड आफ आनर दिया । प्रशासन की ओर राष्ट्रीय ध्वज अर्पित कर पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि दी। पूर्व मंत्री के अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक गांव गोसाईपुर में जनसैलाब उमड़ पड़ा था सुबह से ही गांव की हर गली और सड़क लोगों की भीड़ से पटी हुई है। नेता जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए न केवल बलिया और आसपास के जिलों, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश से हजारों सपा कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी, ग्रामीण और आमलोग पहुंचे थे।

माहौल पूरी तरह से गमगीन और भावुक हो गया था। हर किसी की आंखों में अपने प्रिय और कद्दावर समाजवादी नेता को खोने का गहरा दुख साफ़ झलक रहा था। समर्थकों द्वारा लगाए जा रहे नारे “जब तक सूरज चांद रहेगा,राम गोविंद का नाम रहेगा” और “राम गोविंद चौधरी अमर रहें” के नारों से पूरा गोसाईपुर गांव गूंज उठा ।

पार्टी के कई शीर्ष नेता और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी अंतिम दर्शन के लिए गोसाईपुर पहुंचे थे। परिजनों को सांत्वना देने और अपने जननेता को श्रद्धांजलि देने के लिए कतारें खत्म होने का नाम नहीं ले रही थी। सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल की भारी तैनाती की गई थी।

गोसाईपुर गांव में जुटी भीड़ ने कहा समाजवादी आंदोलन और जमीनी राजनीति के एक मजबूत स्तंभ का इस तरह जाना क्षेत्र और पूरी पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद, सांसद रमाशंकर राजभर,विधायक मु रिजवी,जयप्रकाश अंचल,संग्राम सिंह यादव,पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह,अम्बिका चौधरी,राजधारी,सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा राजभर,एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, सपा जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक,पूर्व विधायक भगवान पाठक,संजय यादव,शिवशंकर चौहान,नीरज सिंह गुड्डू, यशपाल सिंह,चन्द्रशेखर सिंह, सुशील पाण्डेय कान्ह जी, पारस यादव,उदय प्रताप सिंह,कमलेश सिंह ,श्याम बहादुर सिंह,पूर्व प्रमुख अनिल सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *