बांसडीह( बलिया) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बांसडीह ब्लाक से अम्बेडकर तिराहा तक प्रर्दशन करते हुए पैदल मार्च किया।
कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के कैम्प कार्यालय से जुलूस लेकर रामदहिन ओझा की प्रतिमा से बांसडीह चौराहा तथा फिर अम्बेडकर प्रतिमा तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयुक्त तथा सरकार विरोधी नारे लगाए।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था का निष्पक्ष एवं स्वतंत्र होना लोकतंत्र की मजबूती के
लिए आवश्यक है। आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पीएम नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इशारों पर काम कर रहे हैं। भाजपा कार्यकाल में चुनाव आयोग जैसी महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता सवालों के घेरे में है। एसआईआर
के नाम पर चिह्नित मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। कहा कि मताधिकार से किसी भी नागरिक को वंचित करना लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना के विपरीत है।
कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बर्खास्तगी एवं गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष विनोद सिंह, सिद्धनाथ तिवारी, मुखिया पाण्डेय, संग्राम तिवारी, दीपक गुप्ता, शिवकुमार तिवारी, सत्येन्द्र यादव, रजनीश पुरी, सुधीर पाण्डेय, छितेश्वर सिंह आदि थे।


