ब्यासी घाट पर होगा रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का अंतिम संस्कार,कल सुबह 10 बजे खनवर से निकलेगी शवयात्रा

Spread the love

बलियारसड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमाशंकर सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को बलिया शहर के ब्यासी घाट पर किया जाएगा। उनके पुत्र प्रिंस युकेश सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा की है।

जानकारी के अनुसार, विधायक उमाशंकर सिंह के पैतृक गांव खनवर (रसड़ा) स्थित आवास से शुक्रवार सुबह 10 बजे शवयात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद ब्यासी घाट पर पूरे राजकीय एवं पारंपरिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।

लखनऊ स्थित उनके आवास पर रखे पार्थिव शरीर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं समर्थकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,मंत्री दयाशंकर सिंह, ओमप्रकाश राजभर,दानिश आजाद अंसारी,दिनेश सिंह, पूर्व मंत्री सतीश चंद्र मिश्र, उपेंद्र तिवारी,आनंद स्वरूप शुक्ल,विधायक केतकी सिंह, जय प्रकाश आंचल,

ओमप्रकाश सिंह,अब्बास अंसारी, विनीत सिंह, पंकज सिंह, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, राजधारी सिंह,अंबिका चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक,सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, हंसू राम,अजय सिंह,नीरज सिंह ‘गुड्डू’,कौशलेंद्र गिरी, आईडी मिश्र,हरी सिंह,विकेश सिंह ‘सोनू’,अशोक सिंह सहित अनेक नेताओं और गणमान्य लोगों ने उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *