मुक-बधिर युवती से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बलिया। जिले के बांसडीह कोतवाली के एक गांव में 21 वर्षीय मूक-बधिर युवती के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार की भोर की बताई जा रही है। मामले में परिजनों की तहरीर पर मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक नरेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक डाँ ईरज राजा ने मंगलवार को बताया की एक मुक बधीर युवती सोमवार की भोर में घर से खेतों में गोबर फेंकने गई तभी घात लगाये बैठे गांव के ही नरेंद्र वर्मा ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मूक-बधिर होने के कारण युवती शोर नहीं मचा सकी और न ही तत्काल किसी को घटना की जानकारी दे पाई।

घटना के बाद युवती घर पहुंची और इशारों के माध्यम से अपनी मां को आपबीती बताई। युवती के हाव-भाव और इशारों से मां ने पूरी बात समझी और इसकी जानकारी उसके पिता को दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया।

परिजनों ने घटना की जानकारी तहरीर के माध्यम से पुलिस को दिया। तहरीर मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज किया और प्रांरंभिकजांच के बाद आरोपित नरेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित को पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *