पदयात्रा लेकर दया छपरा पहुंचीं विजयलक्ष्मी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Spread the love

दयाछपरा( बलिया)। पूर्व सांसद एवं मंत्री भरत सिंह की पुत्री विजयलक्ष्मी गुरुवार को पदयात्रा के चौथे दिन ग्राम पंचायत जगदेवा होते हुए दयाछपरा पहुंचीं। यहां कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। पूरे ग्रामसभा का भ्रमण करने के बाद उन्होंने भाजपा नेता अनिल पाण्डेय के दरवाजे पर भोजन ग्रहण किया। इस दौरान पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला भी मौजूद रहे।

पदयात्रा के दौरान विजयलक्ष्मी ने गांव के लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और घर-घर पहुंचकर भारत के विकास के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संवाद करते हुए जनसंपर्क किया। पदयात्रा के माध्यम से लोगों से जुड़ने और विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों को गिनाते हुए विजयलक्ष्मी की पदयात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को जोड़ना और सरकार की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। इस तरह के कार्यक्रमों से ग्रामीणों के बीच संवाद स्थापित होता है और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संपर्क करना तथा सरकार के विकास कार्यों की जानकारी देना महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं को भी इस तरह के अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, जिससे संगठन और जनता के बीच जुड़ाव मजबूत हो सके।

दया छपरा पहुंचने पर विजयलक्ष्मी और पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला का ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में विजय कुमार तिवारी, अंजनी पाण्डेय, विशंभर पाण्डेय, मनोज कुशवाहा,हरेराम पाण्डेय दुर्गा शंकर पांडेय सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे। लोगों ने पदयात्रा के दौरान उनके पहुंचने पर उत्साह व्यक्त किया।

इस दौरान विजयलक्ष्मी ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। पदयात्रा के माध्यम से गांव के लोगों से सीधे संवाद स्थापित करने और भारत के विकास के लिए जनसमर्थन प्राप्त करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *