दुबहड़(बलिया)।क्षेत्र के जनाड़ी गांव अंतर्गत जनेश्वर मिश्र सेतु मार्ग के समीप काशीदास बाबा का पूजनोत्सव रविवार को श्रद्धा एवं उल्लास पूर्वक मनाया गया। इसमें क्षेत्र के यदुवंशियों ने अपने-अपने गांव से जुलूस निकालकर गाजे-बाजे के साथ पूजनोत्सव में भाग लिया। इस दौरान गाजीपुर से आए पंथी सुरेंद्रनाथ ने विधिवत भगवान श्री कृष्ण, काशीदास बाबा, बजरंगबली एवं वनसप्ति देवी की पूजा कराई। भक्तों के जयघोष से पूरा इलाका गूंजता रहा।
पूजनोत्सव में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। पूजा में कई प्रकार के पारंपरिक नाच, बाजा दर्शकों के लिए आकर्षक केंद्र रहा। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोकगीत, बिरहा गायक सुधीर लाल यादव एवं गायिका खुशी यादव के बीच शानदार मुकाबला हुआ। जिसमें दोनों कलाकारों ने अपनी गीतों पर लोगों को खूब झूमाया। इसी क्रम में लोकगीत गायक सनी पांडेय ने भी अपनी कई गीतों की प्रस्तुति कर खूब वाहवाही बटोरी। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रामजी यादव, गोरख यादव, पूर्व विधायक मंजू सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश पाठक, सपा नेता संजय उपाध्याय, कामेश्वर सिंह, देवनारायण सिंह( पुन्ना), पिंटू जावेद, प्रधान विनोद पासवान, पूर्व प्रधान घनश्याम पांडेय, राकेश पांडेय, वरुण सिंह, रामदेव यादव, राजकुमार आदि लोग मौजूद रहे।


