दुबहड़,(बलिया )। आजादी के महानायक अमर शहीद मंगल पांडेय की पैतृक धरती नगवा में आदर्श रामलीला कमेटी के गठन एवं आगामी रामलीला आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार की देर शाम राधा कृष्ण पाठक उर्फ कुना बाबा के आवास पर बैठक आयोजित की गई। जवाहर लाल पाठक की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से बरमेश्वर नाथ पाठक को आदर्श रामलीला कमेटी नगवा का अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में रामलीला के सफल आयोजन के उद्देश्य से कमेटी के अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें अवध किशोर पाठक को उपाध्यक्ष, हरेराम पाठक उर्फ लल्लू पाठक को मंत्री, कृष्णकांत पाठक को उपमंत्री, अनिल कुमार पाठक को कोषाध्यक्ष तथा राधा पाठक को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी क्रम में जवाहर लाल को संरक्षक , राधेश्याम पाठक को व्यवस्थापक, विनोद पाठक को सह व्यवस्थापक बनाया गया। राजनारायण पाठक को मुख्य व्यास एवं हरेराम पाठक शोकन को व्यास की जिम्मेदारी दी गई।
कमेटी के अध्यक्षय बरमेश्वर पाठक ने बताया कि रामलीला 28 अक्टूबर से प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक होगी।
इस मौके पर प्रमुख रूप से रवि पाठक, गिरधर पाठक, अनिल पाठक, पिंटू पाठक ,सुनील पाठक , जगेश्वर मितवा सहित आदि लोग मौजूद रहे।
नगवा में आदर्श रामलीला कमेटी की बैठक में हुआ निर्णय,28अक्टूबर से होगा रामलीला का मंचन


