मुर्गी फार्म के पास जुआ खेलते 9 गिरफ्तार, 2.19 लाख रुपये नकद बरामद

Spread the love

बलिया। संवाददाता नगरा थाना क्षेत्र के मलप गांव के मंगवा बस्ती में सोमवार को मुर्गी फार्म के पास ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से तीन ताश की गड्डियां और कुल दो लाख 19 हजार रुपया नकद बरामद किया हैं। बरामद नगद रूपया में एक लाख 63 हजार रूपए जुआ फड़ तथा पचपन हजार पांच सौ रूपए आरोपियों की तलाशी में मिले हैं।

पुलिस के अनुसार रविवार की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि मलप (मंगवा) स्थित मुर्गी फार्म के पास कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे नौ लोगों को पकड़ लिया। तलाशी और मौके की जांच के दौरान तीन ताश की गड्डियां तथा नकद रूपया बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव निवासी मोहन प्रसाद, मलप हसेनपुर गांव निवासी मिथिलेश कुमार,मंटू राजभर, व अजय राजभर, गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के सानिन्दा निवासी चंदन, बलिया कोतवाली क्षेत्र के मिश्रनेवरी काशीपुर निवासी विपिन बिहारी ठाकुर, गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गोसपुर निवासी गोरख सिंह यादव तथा राजारायनी, तथा मलप गांव निवासी अनमोल के रूप में हुई। सीओ रसड़ा रजनीश कुमार ने बताया कि थाना नगरा में धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *