कांग्रेस कार्यालय पर हंगामे के विरोध में कांग्रेसियों ने एसपी को सौंपा पत्रक, 72 घंटे का अल्टीमेटम

Spread the love

बलिया। संवाददाता जिला कांग्रेस कमेटी, के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को भाजपा महिला कार्यकर्ताओं की ओर से किए गये प्रर्दशन व अराजकता के मामले की जानकारी देकर कारवाई की मांग किया। एसपी से कार्यकर्ताओं ने विस्तृत जानकारी साझा किया और घटना के विरोध में पत्रक सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया तथा बलिया कोतवाल को निलंबित करने की मांग किया। उन्होंने पूर्व मंत्री नारद राय और भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्वेता राय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग किया।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, जैनेंद्र पाण्डेय मिंटू, संतोष चौबे,फूलबदन तिवारी, अशोक सिंह,रुपेश चौबे सिद्धनाथ तिवारी, अनुपमा सिंह आरिफ खान, विजेंद्र पांडेय मुखिया,रामेश्वर तिवारी पगड़ी, विवेक ओझा, रश्मि सिंह, आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *