रेडक्रॉस सोसायटी एवं गरीब नवाज़ रिलिफ फाउण्डेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर

Spread the love

बलिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस सोसायटी एवं गरीब नवाज़ रिलिफ फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला अस्पताल स्थित रक्तदान केन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 42 यूनिट रक्तदान किया गया।

शिविर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अभय नारायण राय व प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ संतोष चौधरी के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

सर्वप्रथम डॉ अभय नारायण राय, डॉ संतोष चौधरी, जी एन आर एफ के अध्यक्ष अजहर जमाल एवं रेडक्रॉस से डॉ पंकज ओझा द्वारा बुकें देकर तथा डॉ शशी प्रकाश, शैलेन्द्र पाण्डेय, के के पाठक तथा आशुतोष राय द्वारा पौधा उपहार स्वरूप भेंटकर सी. डी. ओ आलोक कुमार का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आलोक कुमार ने कहा कि रक्त मानव जीवन का अमूल्य आधार है। आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था में दुर्घटना, प्रसव, बड़ी शल्य चिकित्सा, कैंसर, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया सहित कई गंभीर परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में स्वैच्छिक रक्तदाता किसी अनजान व्यक्ति के लिए जीवनदाता की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने रक्तदान के लिए आगे आने वाले लोगों की सराहना करते हुए रेडक्रॉस सोसायटी एवं गरीब नवाज़ रिलिफ फाउण्डेशन को शिविर के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा सभी रक्त महादानियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया।

डॉ अभय नारायण राय ने कहा कि आज का यह वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन समाज में बहुत अच्छा सन्देश देकर जायेगा रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से गरीब नवाज़ रिलिफ फाउण्डेशन द्वारा मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया, बहुत अच्छी पहल है, उन्होंने सभी रक्त महादानियों को शुभकामना दिया और कहा कि इससे बड़ा कोई दान नहीं।

प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संतोष चौधरी ने कहा कि रेडक्रॉस और गरीब नवाज़ रिलिफ फाउण्डेशन द्वारा यह आयोजन किया गया जो बहुत ही प्रसन्नता का विषय है, इसमें मुस्लिम भाइयों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है, प्रसन्नता है इस बात की जिस समाज में भ्रांतियां हैं बहुत ब्लड डोनेशन को लेकर उस समाज से मुस्लिम समुदाय से इतनी भारी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया है ये देश के लिए गौरवान्वित होने की बात है, सारे भेद भाव मिटाकर के ये हमारी एकता का प्रतीक है इससे समाज में जरुरतमंद लोगों को मदद मिलेगी। एक रक्तदान से चार लोगों की जान बचाई जा सकती हैं और हम इसमें सफल रहे की समाज में भ्रांतियों को दूर कर समाज की सेवा में सफल रहे।

डॉ अभिषेक मिश्रा ने इस आयोजन के लिए शुभकामना देते हुए कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी और गरीब नवाज़ रिलिफ फाउण्डेशन द्वारा आज का यह वृहद आयोजन समाज में एक बहुत अच्छा सन्देश देकर जायेगा, और मैं चाहूंगा कि भविष्य में भी इस तरह का आयोजन रेडक्रॉस द्वारा किया जाय यह बहुत अच्छी पहल है।

जिला समन्वयक शैलेन्द्र पाण्डेय एवं जी एन आर एफ के मंडल अध्यक्ष अब्बू तलहा अतारी द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गयारक्तदान करने वालों में शमशाद अहमद, शमशाद आलम, सोहरब आलम, मो. शाद, मो. बेलाल, अहमद हसन, शोहरब अख्तर, अफरोज अहमद, सेराज अंसारी, निगाहें आलम, मो. अमजद, इमरान अहमद, मो. अरशद, सेराज अंसारी, शहजाद हासमी, असफाक अहमद, सतीश कुमार गिरि, शहंशाह खान,अजहर जमाल, अफजाल अतारी सहित अन्य रक्तदाता शामिल रहे।

 

इस अवसर पर ब्लड केन्द्र प्रभारी डॉ. रितेश सोनी, सरदार सुरेन्द्र सिंह खालसा, जी के दुबे, कमलेश पांडेय, श्याम जी सिंह, राजेश सिंह, दुष्यंत, अर्जुन मिश्रा, राजेश कुमार, हरिशंकर तिवारी, समाजसेवी सागर सिंह राहुल समेत जिला अस्पताल, रेडक्रॉस सोसायटी एवं गरीब नवाज़ रिलिफ फाउण्डेशन से जुड़े पदाधिकारी और कर्मचारी तथा मिडिया के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *