जिला कांग्रेस कमेटी बलिया ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर किया विरोध प्रदर्शन
बलिया। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी एवं गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया तथा उनका पुतला दहन कर विरोध जताया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुधीर राय ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इशारों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था का निष्पक्ष एवं स्वतंत्र होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर लोकतंत्र को मजबूत किया था। वहीं, टी.एन. शेषन जैसे चुनाव आयुक्तों ने निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव की मिसाल पेश की। उन्होंने आरोप लगाया कि आज भाजपा सरकार के कार्यकाल में चुनाव आयोग जैसी महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
श्री पाठक ने आरोप लगाया कि एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के नाम पर विपक्षी से जुड़े मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मताधिकार से किसी भी नागरिक को वंचित करना लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना के विपरीत है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी लंबे समय से चुनाव प्रक्रिया एवं मतदाता सूची की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। आज इन मुद्दों पर चुनाव आयोग से जुड़े लोगों की ओर से भी सवाल उठाए जाने की बात सामने आ रही है, जो गंभीर विषय है।
जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी बलिया मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी एवं गिरफ्तारी की मांग करती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सच्चिदानंद तिवारी,रामप्रीत यादव,विजय ओझा,संतोष चौबे,सत्य प्रकाश उपाध्याय,जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू,अबुल फ़ैज़,परशुराम जी,अनुपमा सिंह,उषा सिंह,अवनीश चन्द्र पाण्डेय, आरिफ खान, सागर सिंह राहुल,प्रभात सिंह अखिलेश कन्नौजिया, विरेश तिवारी,वीर बहादुर सिंह,बब्लू शर्मा,अवधेश पाण्डेय,अरुण भारती, यश मिश्रा बंटी,कोकील राम,रवि प्रकाश उपाध्याय, रुपेश चौबे,राजेन्द्र प्रसाद जाटव, खजांची राय,पारसनाथ वर्मा,विद्यापति तिवारी,राजीव पाण्डेय,विनोद सिंह,विजेन्द्र पाण्डेय मुखिया,सिद्धनाथ तिवारी,सूर्यकांत यादव गिरीश कांत मिश्र,संग्राम तिवारी,अमित उपाध्याय,अनिल पाण्डेय,राजेश राय,अशोक सिंह,नरेन्द्र पाण्डेय, अमरनाथ,वंश बहादुर,अंजनी राम,राजनारायण उपाध्याय,फुलबदन तिवारी, रजनीश पुरी,राजेश सिंह,समीम अंसारी,मुख्तार अंसारी, सुजीत पाठक,मनोज चौहान,हामिद राजा,लखपतिया देवी, आशा देवी, सुनीता आदर्श, इसलाह अंसारी,रीतेश चौहान,कृष्णा देवी, फैजान अहमद खां,प्रेम सिंह,लल्लन राम,अभय रावत,शाहिद अली खान, एम.डी. अकबर, रीना देवी, विश्राम दुबे, प्रेमचंद यादव, बंटी यादव, अभिजीत सिंह,लाल बहादुर यादव,रमा शंकर यादव,दीपक गुप्ता, प्रेम शंकर तिवारी,महान उपाध्याय,राशिद कमाल,कन्हैया प्रजापति, गणेश प्रसाद मौर्य, लड्डू त्यागी,असलम भाई, मुख्तार,मेराज,वीरा खान,अंजनी राम,लल्लन राम दीपक तिवारी मणीनाथ तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


