समारोह में रिटायर अध्यापिका को दी गई विदाई

Spread the love

रसड़ा (बलिया)। शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के प्राथमिक विद्यालय अतरसुआं में शिक्षक विदाई समारोह व शिक्षा उन्नयन गोष्ठी का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रभाकर राव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया।इस दौरान अतिथियों का स्वागत किया गया। समारोह में विद्यालय की सेवानिवृत्त अध्यापिका (शिक्षामित्र) शशिकला सिंह को अंगवस्त्रम, उपहार व बुके देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अध्यापिका शशिकला सिंह के शिक्षण कार्यो की प्रशंसा की।इस मौके पर रणधीर सिंह, गणेश यादव, उदय नारायण, शशांक सिंह, विवेकानंद पांडेय, पूनम पांडेय, धनंजय सिंह, रिंकू सिंह, संजय यादव, रमाकांत सिंह, संध्या चौहान, हरिंद्र यादव आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पकवाइनार के प्रधानाध्यापक भृगुनाथ सिंह एवं संचालन शैलेन्द्र सिंह ने किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमेरिका चौहान ने आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *