कांग्रेस चली गांव की ओर,दयाछपरा में संगठन सृजन की बैठक संपन्न

Spread the love

दयाछपरा(बलिया)। कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए संगठन सृजन बैठक रविवार के दिन स्थानीय ग्राम पंचायत स्थित काली मां के मंदिर पर संपन्न हुई।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने देश को आजादी के पहले से आजादी के बाद तक कांग्रेस के योगदानों पर विधिवत प्रकाश डाला। स्व इंदिरा गांधी से लेकर से स्व राजीव गांधी के कार्यकाल में देश के विकास के लिए जो जो कार्य हुए उसे विस्तार से बताए।कंप्यूटर युग राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है।छात्रों की गूंज से कार्यक्रम का विशेष रूप से उल्लेख किए।कहे कि कांग्रेस पार्टी का मुख्य फोकस युवाओं पर केंद्रित है।बैरिया ब्लॉक अध्यक्ष खजांची राय ने बीजेपी सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहे कि इस सरकार में बेरोजगारी,महंगाई चरम सीमा पर है जिससे माध्यम वर्ग के लोगो को काफी कठिनाइयों का सामना कर पड़ा है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष द्वारा पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए एक फलदार वृक्ष भी लगाया गया।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस राजेंद्र सिंह गामा,पारस वर्मा,विजय ओझा,राजीव पांडेय,अमरेश रंजन पांडेय,विद्यापति तिवारी,विनोद सिंह,कन्हैया पांडेय,कृष्ण बिहारी गोड़,आदि उपस्थित रहे।संचालन संतोष पांडेय दादा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *