दयाछपरा(बलिया)।बैरिया विधान सभा कांग्रेस कमेटी की संगठन सृजनात्मक बैठक रविवार को चिरैया मोड़ स्थित स्वामी विवेकानन्द पब्लिक स्कूल पर संपन्न हुई।बैरिया विधान सभा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खजांची राय ने संगठन के विस्तार के लिए अपने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव गांव जाकर पुराने कांग्रेसियों से संपर्क करके संगठन को मजबूत बनाया जाए। कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता राजीव पांडेय ने कहा कि संगठन सृजन के लिए सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता संगठित होकर कार्य करें ताकि आने वाले विधान सभा में पार्टी मजबूती के साथ विरोधियों का मुकाबला कर सके।कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेंद्र सिंह गामा,संतोष पांडेय दादा जी,श्रीगणेश सिंह, पारस नाथ वर्मा ,भिखारी राम, ओम प्रकाश ठाकुर,विद्यापति तिवारी ,अमर नाथ पांडेय,कन्हैया पांडेय आदि उपस्थित रहे।
बैरिया विधान सभा की कांग्रेस कमेटी की संगठन सृजन बैठक संपन्न


