शिक्षक बच्चों के भविष्य के साथ राष्ट्र निर्माण की नींव: विश्राम सिंह

Spread the love

बांसडीह (बलिया)। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को बीआरसी कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब एक दर्जन शिक्षकों को विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश स्तर पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण भी शिक्षकों ने देखा।

 

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य का निर्माण करने के साथ ही राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक अपनी कुशलता और समर्पण से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर देश को विकास के शिखर तक पहुंचाने में योगदान देते हैं।

 

खण्ड शिक्षा अधिकारी अनूप त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की नींव होते हैं। शिक्षक अपने कुशल शिक्षण के माध्यम से बच्चों को ज्ञान और संस्कारों से सींचते हैं, जिससे देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि ने प्रियंका पाठक, जयप्रकाश, रामजी वर्मा, दिलीप कुमार, राजीव राय, अल्का राय, शिल्पा उपाध्याय, वेद प्रकाश, सुनील सिंह समेत अन्य शिक्षकों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर घनश्याम चौबे, एहशानुल हक, सुरेश वर्मा, ओंकार पाण्डेय, मनिन्दर सिंह, कौशल सिंह, विशाल मिश्रा, रीना पाण्डेय, अजय पाठक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *