पूर्व सैनिकों ने कुछ यूं मनाया संगठन के संस्थापक की प्रथम पुण्य तिथि

Spread the love

दुबहड़ (बलिया)। पूर्व सैनिक कल्याण समिति दुबहर के संस्थापक स्वर्गीय कामता प्रसाद सिंह की प्रथम पुण्य तिथि पर दुबहर ब्लाक अध्यक्ष सुबेदार अंगद सिंह के सानिध्य में पूर्व सैनिकों ने उनके आवास दुबहर पहुंचकर श्रद्धां सुमन अर्पित की तथा परिवार से मिलकर उनके यादों को साझा किया।स्वर्गीय कामता प्रसाद सिंह के पांच पुत्रों में दो अभी सेना में कार्यरत हैं।पूर्व सैनिकों ने उनके पुत्र माननीय अखिलेश सिंह, संतोष सिंह और दिनेश सिंह को अंग वस्त्रम से सम्मानित किया।कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में पूर्व सैनिक माननीय विशेश्वर पाण्डेय,वक्ताओं में पूर्व वायु सेना अधिकारी अरुणेश पाठक, कैप्टन लखन लाल यादव, पूर्व नौ सैनिक रजनीश कुमार चौबे एवम पूर्व सैनिक रमेश सिंह गुड्डू ने स्वर्गीय कामता प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुराने पल को याद दिलाया तथा निःस्वार्थ भाव से संगठन को मजबूत करने की प्रेरणा पर बल दिया।मौके पर पूर्व वायु सेना अधिकारी एडवोकेट हरिबल्लभ तिवारी ,कैप्टन विजय कुमार पाण्डेय, सुबेदार हरिंदर पाण्डेय, नित्यानंद ठाकुर,मुन्नी लाल राम, गोपाल सिंह, भानु प्रताप सिंह, कैप्टन ददन यादव, प्रेम तिवारी,मनोज दुबे,उदय नारायण सिंह, राम प्रवेश पटेल, हीरालाल यादव, गिरिजा शंकर पाण्डेय, सुनिल कुमार सिंह आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन सुबेदार अंगद सिंह ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *