रसड़ा (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के ऐतिहासिक पौराणिक लखनेश्वरडीह किला स्थित शंकर जी मंदिर में गुरुवार की रात में पुजारी को बंधक बनाकर चोरों ने गर्भगृह से शिवलिंग के ऊपर लगे चांदी का नाग, छतरी व नीचे लगे करीब पांच किलो वजन के चांदी का चद्दर (सीट) समेत मंदिर में चढ़ावा के आए नगदी को समेट लिया है। घटना की जानकारी सुबह में मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने पुजारी के हाथ-पैर और मुंह बंधा देख आवाक रह गए। श्रद्धालुओं ने पुजारी के हाथ-पैर और मुंह को ख़ोला। इसकी जानकारी गांव के लोगों के साथ ही पुलिस को दी गई। जानकारी होते ही ग्रामीण पहुंच गए।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन में जुट गई। बताया जाता है कि रात में तीन संख्या में चोर मंदिर में चहारदीवारी फांदकर घुस गए। वहां मौजूद पुजारी हृदयानंद पांडेय के हाथ-पैर रस्सी व मुंह को गमछा से बांध दिया और मंदिर के शिवलिंग से लाखों रुपए के चांदी समेत चढ़ावा के नगदी को लेकर चले गए।इस घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।इस संबंध में मुड़ेरा निवासी अधिवक्ता त्रिलोकी नाथ सिंह समेत ग्रामीणों ने तत्काल मंदिर में पुजारी को बंधक बनाकर हुई चोरी का खुलासा की मांग की है।
पुजारी को बंधक बनाकर मंदिर से लाखों की आभूषण चोरी, इलाके में दहशत


