लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस ने की बैठक

Spread the love

बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी के सभागार में शनिवार को कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि दो से आठ अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ और देश बचाओÓ के नारे के साथ गांव, शहर, गली और ब्लॉक स्तर पर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। आठ अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर इंडिया गठबंधन के बैनर तले विराट प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोनाÓ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और मजबूती मिलेगी। कार्यवाहक अध्यक्ष इमरान मसूद सहित नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी प्रस्ताव पारित कर बधाई संदेश भेजा गया। सच्चिदानंद तिवारी, सत्य प्रकाश उपाध्याय, परशुराम, खजांची राय, अरुण भारती, कोकील राम, सिद्धनाथ तिवारी, जैनेन्द्र पाण्डेय ‘मिंटूÓ, विजेन्द्र पाण्डेय ‘मुखियाÓ, राजेन्द्र प्रसाद जाटव, अशोक सिंह, पारसनाथ वर्मा, रुपेश चौबे, विवेक ओझा, अनिल पाण्डेय, राजेश राय, अबुल फैज आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *