रसड़ा (बलिया)। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में फुलेहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन कमतैला, रसड़ा में शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम के अवसर पर फुलेहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन गोविंद नारायण सिंह ने कहा कि “वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता चेतना, राष्ट्रीय एकता और मातृभूमि के प्रति सम्मान की सशक्त अभिव्यक्ति है।”संस्थान के डायरेक्टर ऋषिराज सिंह ने छात्र-छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि “वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ हमें अपने देश की गौरवशाली परंपरा, स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को स्मरण करने का अवसर प्रदान करती है।”कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समृद्धि की कामना के साथ हुआ।
वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर फुलेहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में सामूहिक


