जिउतिया पर शिवपुर घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Spread the love

लालगंज(बलिया)। पुत्र की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना को लेकर शनिवार को शिवपुर घाट पर जिउतिया व्रत के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। दोपहर से ही व्रती महिलाओं का गंगा घाट पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। महिलाओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और पुत्र की लंबी उम्र तथा मंगलमय जीवन की कामना की।

सत्तीघाट भूसौला पर दल दल होने के कारण वहाँ स्नान पर पुलिस प्रसाशन ने प्रतिबंध लगा दीया था l सभी स्नानार्थियों को शिवपुर घाट पर जाने के लिये प्रशासन चौकस रहा l शिवपुर घाट पर पुलिस पुरी तरह मुस्तैद रही lमहिला कांटेबल भी डियूटी मे जमी रही l

इस दौरान घाट पर धार्मिक माहौल बना रहा। व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार जिउतिया की पूजा की और व्रत की कथा श्रवण कर भगवान जीमूतवाहन से अपनी संतानों की रक्षा एवं सुखद भविष्य का आशीर्वाद मांगा। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं की उपस्थिति से घाट का वातावरण भक्तिमय हो उठा।

मान्यता है कि जिउतिया व्रत संतान की लंबी आयु, आरोग्य और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। मातृत्व के अटूट स्नेह और संतान के प्रति समर्पण का प्रतीक यह पर्व क्षेत्र में पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

सत्तीघाट भूसौला पर दोपहर से ही व्रती महिलाओ का चहल पहल रहा । घाट पर पूजन की सामाग्री की दुकान लगी रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *