34 लाभार्थियों की हुई जांच, 10 पात्र लाभार्थियों का मौके पर बना आयुष्मान कार्ड

Spread the love

बलिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों एवं अन्य व्यक्तियों के लिए राहत मिली है। भारत सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों एवं अन्य व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। बुजुर्गों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी कार्यालय में विशेष कैंप की शुरुआत कर दी गई है। आयुष्मान कार्ड प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक बनाया जायेगा।

मुख्य राजस्व अधिकारी गुलशन जी ने बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि पात्र बुजुर्ग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं।

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी को आधार कार्ड और राशन कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। विशेष कैंप में पात्र बुजुर्गों एवं अन्य व्यक्तियों के कार्ड बनाने की प्रक्रिया की जा रही है, ताकि उन्हें योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही आज 34 लाभार्थियों का आधार कार्ड एवं राशन कार्ड से चेक किया गया जिसमें 10 पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड तुरंत बनाया गया। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के प्रत्येक बुजुर्ग को आय की परवाह किए बिना पांच लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रावधान है। योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और इलाज के खर्च के बोझ को कम करना है। आयुष्मान कार्ड बनने के बाद पात्र लाभार्थी योजना से संबद्ध देशभर के सरकारी एवं निजी अस्पतालों में निर्धारित शर्तों के अनुसार उपचार का लाभ ले सकेंगे। जिला प्रशासन ने पात्र बुजुर्गों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *